-50% Intro price for the next 72 hours only!. Buy now →
देश में मातृ मृत्यु दर अनुपात (एमएमआर) में एक साल में 8 अंकों की कमी आयी है। भारत के महापंजीयक द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हषवर्धन ने आज यहां कहा कि मातृ मृत्यु दर अनुपात में यह कमी इस नजरिए से महत्वपूर्ण है कि इसकी वजह से हर साल करीब 2000 अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की जान बचाई जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014-16 में मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 130 थी, जो 2015-17 में 6.2 प्रतिशत घटकर प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 122 रह गई। उन्होंने कहा, “इस लगातार गिरावट के साथ, भारत 2025 तक एमएमआर को 2025 तक कम करने के लिए तय सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहा है”…
Responses (0 )